शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

तिजोरी से डेढ़ लाख रुपए नगद ले उड़े चोर, सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे अन्दर

चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाश एक सूने मकान का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद चुराकर फरार हो…

चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाश एक सूने मकान का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना चांदमारी ईंट का भट्टा क्षेत्र में हुई और इसकी रिपोर्ट फरियादी नंदकिशोर पिता नानसाहेब चालसे, निवासी चांदमारी ईंट का भट्टा, चंदन नगर ने दर्ज कराई है। फरियादी नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसकर तिजोरी का लॉकर खोल लिया। इसके बाद लॉकर में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद चुराकर ले गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 12