सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सदर बाजार पुलिस लाइन के सामने स्थित सामुदायिक भवन तक मिलेगी सड़क की सौगात

अभी कार्यक्रमों के दौरान लोगों को आने-जाने में होती है परेशानी

इंदौर। सदर बाजार पुलिस लाइन के पास स्थित सामुदायिक भवन के आसपास और सामने अब लंबे समय के बाद नई सड़क की सौगात मिलेगी। क्षेत्र के रहवासियों के मुताबिक वे सालों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सामुदायिक भवन के आसपास कीचड़ और गंदगी की समस्या से राहत की मांग कर रहें थे। जिसको लेकर लगातार प्रयास के बाद अब जाकर सामुदायिक भवन के सामने वाले हिस्से और आसपास सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जागी है। बताया जा रहा है कि आमजन की मांग पर विधायक गोलू शुक्ला के प्रयासों से लंबे समय के बाद जोन 3 से जुड़े सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास स्थित सालों पुराने सामुदायिक भवन के आसपास के हिस्से और सामने की ओर क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों को सामुदायिक भवन आने-जाने में अब भविष्य में दिक्कत और परेशानी नहीं होगी। जबकि स्थिति यह है कि सामुदायिक भवन के आसपास बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी फैली रहती है। जिसके कारण आसपास के लोगों द्वारा सामाजिक धार्मिक आयोजनों के दौरान भवन आने में परेशानी होती है। जिसको लेकर अब बेहद जल्द यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें