मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक को चाकू मारा

इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 कबीटखेड़ी इलाके में पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फोन…

इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 कबीटखेड़ी इलाके में पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विवाद सुलझाने और बीच- बचाव करने पहुंचे फरियादी के दोस्त पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी मोहित पिता मेहरबान सिंह तंवर निवासी स्कीम नंबर 136 कबीटखेड़ी, इंदौर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि आरोपी अभिषेक नायर और वंश नरवरिया पुराने पैसों के लेनदेन की बात को लेकर उसके पास आए थे और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान ही आरोपी वंश नरवरिया ने अपने मोबाइल से फोन करके अपने अन्य साथियों विवेक, गर्व और एक अन्य वंश नाम के लड़के को मौके पर बुला लिया। सभी आरोपी इकट्ठा होकर पैसों के लेनदेन की बात को लेकर फरियादी मोहित और उसके साथी चित्रांश को गालियां देने लगे। जब पीड़ितों ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी वंश नरवरिया ने मोहित का कॉलर पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान जब मोहित का साथी चित्रांश अपने दोस्त को बचाने और बीच-बचाव करने आगे आया, तभी आरोपी अभिषेक ने चित्रांश को दबोच लिया और उसके साथी वंश नाम के लड़के ने अपने पास रखा चाकू निकालकर चित्रांश पर हमला कर दिया। चाकू के वार से चित्रांश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें