सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बैंक खाते से उड़ाए 1.96 लाख रुपए

कनाड़िया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर सेंध लगाते हुए बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 1.96 लाख रुपए से अधिक की रकम पार

कर दी। पीड़ित को इस ठगी का पता तब चला जब वे अपनी बैंक शाखा में पासबुक अपडेट कराने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज इतनी बड़ी रकम कटने की जानकारी मिलते ही कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सके अनुसार, शांति विहार कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय सतीश पिता रणछोड़ लाल सोनी अपनी बैंक शाखा में खाता स्टेटमेंट की जांच कराने गए थे। बैंक स्टेटमेंट देखने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से उनकी बिना अनुमति या जानकारी के दो बार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक, पहला ट्रांजेक्शन 7 अक्टूबर 2026 को 98,001 का हुआ, जो यूपीआई के माध्यम साइबर से फिनो पेमेंट बैंक से जुड़े एक खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद दूसरा ट्रांजेक्शन 8 अक्टूबर 2026 को 98,100 का यूको बैंक के चिराग पांचाल नामक यूपीआई आईडी पर किया गया। इस प्रकार कुल 1,96,101 की राशि उनके खाते से अनाधिकृत रूप से निकाल ली गई। खाते से पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल कनाड़िया थाने पहुंचकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा ट्रांजेक्शन से जुड़े यूपीआई आईडी और बैंक खातों के आईपी एड्रेस व ट्रेल के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12