सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रोकटोक करने पर कार सवार युवकों ने चौकीदार को कुचला, मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लसूड़िया थाना क्षेत्र में बायपास की एक कॉलोनी में सुरक्षा में तैनात चौकीदार की कार से कुचलने के कारण मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद कॉलोनी के प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवार युवक पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

मूल रूप से देवास निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पिता रामचंद्र मालवीय बायपास स्थित एग्जोटिका कॉलोनी में बतौर चौकीदार कार्यरत था। बताया जा रहा है कि देर रात कॉलोनी के परिसर में कार सवार युवक एक युवती के साथ कालोनी में पहुंचा था। जब चौकीदार धर्मेंद्र ने सुरक्षा के लिहाज से उनसे पूछताछ की और वहां खड़े रहने पर रोकटोक जताई, तो विवाद खड़ा हो गया। इसी बीच कार सवार युवक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कॉलोनी के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि रोकटोक करने से बौखलाए कार सवार ने रंजिश में जानबूझकर चौकीदार पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या की है। लसुड़िया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा और हत्या दोनों बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें