मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रोहन धोपे को सफलता

प्रेसीडेंसी हायर सेकेंडरी स्कूल, केलोद कांकड़ (एम.आर.- 12), इंदौर के छात्र रोहन धोपे ने नीट-री परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। रोहन ने 720 में…

प्रेसीडेंसी हायर सेकेंडरी स्कूल, केलोद कांकड़ (एम.आर.- 12), इंदौर के छात्र रोहन धोपे ने नीट-री परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। रोहन ने 720 में से 658 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 987 हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक तथा मध्य प्रदेश में एसटी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इंदौर एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। रोहन के पिता रमेश धोपे पुलिस विभाग में कार्यरत है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें