जूनी इंदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ऑनलाइन ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पुराने नोटों की खरीद-बिक्री का लुभावना ऑफर देकर रिटायर्ड बैंक अफसर को अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने 50 रुपये का पुराना नोट बदलने और उसके बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर कुल 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 59 हजार रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन धोखाधड़ी की यह वारदात फरियादी जसबीर सिंह के साथ घटित हुई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे फेसबुक चला रहे थे, तभी उन्हें पुराने करेंसी नोट बदलने से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए गए संपर्क नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया, तो कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने बड़े ही शातिर तरीके से उन्हें झांसे में लिया। ठग ने दावा किया कि यदि उनके पास 50 रुपये का सबसे पुराना नोट मौजूद है, तो उसके बदले उन्हें 9 लाख रुपये तक की भारी-भरकम राशि मिल सकती है। आरोपी की बातों में आकर जब फरियादी तैयार हो गए, तो ठग ने वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर पहले 1,750 रुपये जमा करवाए। इसके बाद आरोपियों ने झूठ बोला कि उनके खाते में 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। हालांकि, जब जसबीर सिंह ने अपने बैंक खाते की जांच की, तो कोई रकम जमा नहीं हुई थी। इसके बाद भी आरोपियों ने झांसा देना जारी रखा और अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर वेरिफिकेशन व अन्य टैक्स के नाम पर 16 बार में कुल 59,000 रुपये से अधिक की राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो कोई पुरानी करेंसी लेने पहुंचा और न ही वादे के मुताबिक खाते में पैसे आए, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वे तुरंत जूनी इंदौर थाने पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। चाकूबाजी की वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, वहीं दूसरी घटना में मोहल्ले में कदम न रखने की बात को लेकर तीन आरोपियों ने युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।
पहला मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीमाता का बगीचा स्थित मंदिर के सामने का है। फरियादी कृष्णा राव पिता देवेश राव काले ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुमित उर्फ लाला वर्मा, राज उर्फ चुई वर्मा और लक्ष्य वर्मा बेवजह वहां आए और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब कृष्णा ने गाली-गलौज का कड़ा विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया और पुट्ठे पर गंभीर वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। रावजी बाजार पुलिस ने वहीं दूसरी घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नाथ मोहल्ला, सत्यदेव नगर में देर रात घटित हुई। सूर्यदेव नगर निवासी फरियादी उदयराव पिता सुनील राव सोनोने के साथ मोहल्ले में आने-जाने की बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी अभिषेक पिता चौधरी, राहुल और काला सभी निवासी दिग्विजय मल्टी ने उदयराव को घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसे जमकर गालियां दीं और फिर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



