मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रिक्शा की टक्कर से स्कूटर सवार महिलाएं और बच्ची घायल

सुपर कारिडोर स्थित ब्रिज पर एक्टिवा सवार महिलाओं को पैसेंजर रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गई। राहगिरों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। वहीं रिक्शा…

सुपर कारिडोर स्थित ब्रिज पर एक्टिवा सवार महिलाओं को पैसेंजर रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गई। राहगिरों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। वहीं रिक्शा चालक ने जब भागने की कोशिश की तो उसे भी पकड़ा। कल दोपहर सुपर कारिडोर ब्रिज पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब गलत दिशा से आ रहे रिक्शा क्रमांक एमपी 09 बीजी 6126 ने एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 झेडजे 6019 पर सवार दो महिलाएं और एक बच्ची को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं महिलाओं को भी चोट लगी। राहगिरों ने रिक्शा चालक को पकड़ लिया। मौके पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें