आज सुबह पाटनीपुरा चौराहा पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कूली बच्चों से भरे रिक्शा को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर से रिक्शा पलट गया। चौराहा पर ही पुलिस की एफआरवी खडी थी। पुलिस कर्मियों ने राहगिरों की मदद से रिक्शा को सीधा किया और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 6.15 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शी छोटू शुक्ला के अनुसार पाटनीपुरा चौराहा पर भमौरी से मालवा मिल की ओर एक कार जा रही थी। वहीं स्कूली बच्चों को आटो रिक्शा परदेशीपुरा से एलआईजी की ओर लेकर जा रही तभी तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद रिक्शा पलट गया और उसमें पांच बच्चे सवार होना बताया जा रहा है। बच्चों को मामूली चोंट आई। हालांकि अचानक रिक्शा पलटने से बच्चे घबरा गए। पुलिस ने कार चालक को भी रोक लिया और अपने साथ थाना ले गई। इधर थाना पर बताया गया कि फिलहाल घटना की कोई जानकारी नहीं है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



