मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रेस्टोरेंट में टेबल के नीचे सामान ढूंढने पर विवाद मुंह पर मुक्का मारकर तोड़ा दांत, कांटे से हमला

कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास के ट्ऱीजल रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दूसरी टेबल पर बैठे परिवार ने सामान गुम…

कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास के ट्ऱीजल रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दूसरी टेबल पर बैठे परिवार ने सामान गुम होने की बात पर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मुक्का मारकर युवक का दांत तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों पर खाना खाने वाले कांटे और लात-घूंसों से हमला किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुदामा नगर निवासी राजा पिता शरद चौहान अपने परिवार के साथ कनाड़िया बायपास स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। उनके पास वाली टेबल पर बैठा एक अन्य परिवार भोजन कर बाहर चला गया, जिसके बाद उनका एक लड़का कुछ ढूंढते हुए वापस आया। पीड़ित ने सहूलियत के लिए उन्हें अपनी पुरानी टेबल के नीचे देखने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर आरोपी परिवार अचानक रेस्तरां के अंदर दाखिल हुआ और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जय ने पीड़ित के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया, जिससे उनका सामने का आधा दांत टूट गया। इसी बीच आरोपी अनूप ने खाने वाले कांटे से हमला किया, वहीं मुस्कान नामक महिला ने पीड़ित, उनके भाई और भाभी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कनाड़िया थाना पुलिस ने आरोपी जय, अनूप और मुस्कान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें