सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

डोल ग्यारस के सफल जुलूस के बाद पुलिस का सम्मान

कल देपालपुर में डोल ग्यारस का चल समारोह निकला जिसमें झांकियां भी थी और अखाड़ों के उस्तादों ने प्रस्तुतियां भी दी थी। श्रद्धालुओं ने भी अपने भगवान का अपने द्वार…

डोल ग्यारस के सफल जुलूस के बाद पुलिस का सम्मान

कल देपालपुर में डोल ग्यारस का चल समारोह निकला जिसमें झांकियां भी थी और अखाड़ों के उस्तादों ने प्रस्तुतियां भी दी थी। श्रद्धालुओं ने भी अपने भगवान का अपने द्वार पर स्वागत किया था और श्रद्धालुओं का भी स्वागत हुआ था। डोल ग्यारस के सफल चल समारोह के बाद आयोजन में तैनात पुलिस का सम्मान किया गया। थाना प्रभारी मीणा कर्नावट, दीपक बघेल, दीपक गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मियों का अखाड़ों के खलिफाओं ने साफा पहनाकर सम्मान किया और पुलिस व्यवस्था की तारीफ की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें