मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रेलवे पटरी के पास दबिश, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

हुक्माखेड़ी मल्टी में झाड़ियों के पीछे छुपा रखी थी शराब

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 6 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र का ही रहने वाला है, जो रेलवे पटरी के पास सुनसान इलाके का फायदा उठाकर अवैध शराब का ठिकाना बनाए हुए था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से इनपुट मिला था कि हुक्माखेड़ी मल्टी के पास रेलवे ट्रैक से सटी झाड़ियों में

इंदौर। शहर में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और फर्जी सिम कार्ड गिरोहों का पर्दाफाश करने में क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बिना ग्राहकों की सहमति के सिम एक्टिवेट करने और उन्हें साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले एक शातिर सिम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा चालू की गई फर्जी सिम के जरिए उत्तर प्रदेश में 16.60 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय धोखाधड़ी को अवैध रूप से शराब छुपाकर रखी गई है और एक व्यक्ति वहां से इसकी सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुक्माखेड़ी लाल मल्टी और रेलवे पटरी के आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अजय उर्फ अज्जू निवासी हुक्माखेड़ी लाल मल्टी बताया। जब पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर रेलवे पटरी के पास झाड़ियों की तलाशी ली, तो वहां छुपाकर रखी गई 6 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 22,800 रुपये आंकी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें