सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रास्ते में रोककर गाली-गलौज, फिर स्कूटर से ले जाकर गाय के बाड़े में पीटा

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में बदमाशों द्वारा एक युवक को बीच रास्ते रोककर गाली-गलौज करने और फिर जबरन स्कूटर पर बैठाकर गाय के बाड़े में ले जाकर…

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में बदमाशों द्वारा एक युवक को बीच रास्ते रोककर गाली-गलौज करने और फिर जबरन स्कूटर पर बैठाकर गाय के बाड़े में ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिहार कॉलोनी निवासी फरियादी आशुतोष पिता छतर सिंह 16 अगस्त की शाम नगीन नगर स्थित सिटी स्टार स्कूल के सामने से गुजर रहा था तभी आरोपी पृथ्वी वर्मा निवासी विजयश्री नगर अपने साथी के साथ आया और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती पीड़ित को अपने स्कूटर पर बैठाकर मारुति पैलेस के पास स्थित एक गाय के बाड़े में ले गए। वहां आरोपियों ने डंडों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसके पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें