शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

रास्ता चलते धक्का लगने पर युवक को पीटा, चाकू मारकर किया घायल

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के मारुति नगर इलाके में गली से गुजरने के दौरान गलती से अनजाने में लगे धक्के को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने एक युवक…

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के मारुति नगर इलाके में गली से गुजरने के दौरान गलती से अनजाने में लगे धक्के को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और पेट, हाथ व पैर में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मारुति नगर गली नंबर तीन में घटित हुई। घायल युवक रोहित पिता उधम सिंह ठाकुर, निवासी मारुति नगर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हर्ष उर्फ अनिकेत, अज्जू उर्फ योगेंद्र और हरसू उर्फ सौरभ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित रोहित ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर के पास गली से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे आरोपी हरसू उर्फ सौरभ को गलती से उसका धक्का लग गया। इतनी सी बात पर आपा खोते हुए आरोपी हरसू और उसके साथियों ने रोहित के साथ अभद्रता करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। जब रोहित ने गाली देने का विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ने जेब से धारदार चाकू निकाला और रोहित के पेट, हाथ और पैर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू लगते ही रोहित लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और मदद के लिए शोर मचाने लगा। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें