सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म बाद में शादी से किया इनकार

कनाड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी…

कनाड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कनाड़िया पुलिस के अनुसार, घटना की रिपोर्ट 32 वर्षीय पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आरोपी रितेश पिता राजाराम गुर्जर, निवासी नागझिरी, बड़वाह, जिला खरगोन से हुई थी। पहचान के दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया और शादी करने का झूठा वादा किया। शादी का प्रलोभन देकर आरोपी लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी रितेश पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने आनाकानी शुरू कर दी और अंततः शादी करने से पूरी तरह इनकार कर दिया। आरोपी के धोखे और कृत्य से परेशान होकर पीड़िता ने कनाड़िया थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। कनाड़िया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रितेश गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें