सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राखी मनाने मायके जा रही महिला की मौत

बाइक सवार टक्कर मारकर भागा

लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की जान चली गई। पीड़िता अपने पति और 8 साल के मासूम बेटे के साथ रक्षाबंधन मनाने मायके जा रही थी, तभी बेस्ट प्राइज के पास एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पूजा पाटीदार पति निर्मल पाटीदार, निवासी तिल्लोर खुर्द पति और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर उज्जैन स्थित अपने मायके जा रही थी। एबी रोड पर बेस्ट प्राइज के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूजा सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें