मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राजकुमार ब्रिज के पास लोडिंग चालक ने काटी हाथ की नस, मौत

इंदौर। राजकुमार ब्रिज के समीप एक लोडिंग वाहन चालक द्वारा गाड़ी के भीतर बैठकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगिरों…

इंदौर। राजकुमार ब्रिज के समीप एक लोडिंग वाहन चालक द्वारा गाड़ी के भीतर बैठकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगिरों ने युवक को लहूलुहान अवस्था में देखा और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राकेश पिता नारायण मुकासे निवासी परदेशीपुरा के रूप में हुई है। राकेश लोडिंग वाहन चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। रोजाना की तरह वे अपना वाहन लेकर निकले थे, तभी राजकुमार ब्रिज के समीप उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते लोडिंग वाहन के अंदर बैठकर धारदार वस्तु से अपने हाथ की नस काट ली। अत्यधिक खून बह जाने के कारण राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान ब्रिज से गुजर रहे राहगिरों की नजर लोडिंग वाहन में अचेत और खून से लथपथ पड़े राकेश पर पड़ी। राहगिरों ने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें