मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राजस्थान के तस्कर से 6 अवैध पिस्तौल जब्त

खरगोन से खरीदकर गंगानगर ले जा रहा था हथियार, तीन पर केस दर्ज

किशनगंज पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महाराणा प्रताप ब्रिज रोड से आरोपी को छह अवैध पिस्तौल और अतिरिक्त मैगजीन के साथ पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने हथियारों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस ने खरगोन और राजस्थान के दो अन्य तस्करों को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस

खंडवा रोड के आईटी पार्क चौराहा पर सडक पर फैली गीली मिट्टी से की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

पुलिस के अनुसार, किशनगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान का एक व्यक्ति हथियारों की खेप के साथ क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराणा प्रताप ब्रिज रोड पर घेराबंदी कर मुकेश कुमार उर्फ मुक्कू पिता विनोद कुमार निवासी ग्राम खोखरा बाली, जिला श्री गंगानगर, राजस्थान को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 32 बोर की 6 अवैध पिस्तौल, 3 अतिरिक्त मैगजीन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। बरामद हथियारों और अन्य सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 40 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकेश ने सनसनीखेज खुलासा किया कि वह यह अवैध हथियार गोंगावा खरगोन के रहने वाले सिकलीकर उपकार सिंह चावला से खरीदकर लाया था। वह इन हथियारों की डिलीवरी राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी बदमाश सतपाल नायक को देने जा रहा था। आरोपी के खुलासे के बाद किशनगंज पुलिस ने उपकार सिंह चावला और सतपाल नायक को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस अब इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर रही है ताकि अवैध हथियारों की इस सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें