उत्तरप्रदेश में लगातार तीन दिन से आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बारिश के इस तांडव से तीन दिन में 58 लोगों की मौत हो गई। किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। हजारों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। उधर बिहार में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। हिमाचल के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उत्तराखंड और ओडिशा में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



