इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र के न्यू ब्रज विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी के दौरान गुस्साई महिला पड़ोसी ने पीड़ित महिला के सिर पर ईंट मार दी, वहीं अन्य आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे को भी लात-थप्पड़ों से पीट डाला। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू ब्रज विहार कॉलोनी राऊ निवासी फरियादी गोरा बाई पति गब्बू लाल चौहान ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाली पुष्पा बाई घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पीड़िता का बेटा ओमप्रकाश चौहान वहां से गुजरा, जिसे देखते ही पुष्पा बाई पुरानी बात को लेकर गालियां देने लगी। शोर सुनकर जब गोरा बाई बाहर आई और गाली-गलौज का विरोध किया, तो विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपी पुष्पा बाई ने पास में पड़ी ईंट उठाकर गोरा बाई के सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसी बीच पीछे खड़ी मंजू नामक महिला ने भी पीड़िता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मां को पिटता देख जब बेटा ओमप्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचा, तो पुष्पा बाई का पति मनोज भी घर से बाहर निकल आया और उसने ओमप्रकाश को थप्पड़ों से
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



