शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

पुरानी रंजिश में विवाद व मारपीट, बीच-बचाव करने आई मां और बहनों को भी पीटा

तिलक नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की…

तिलक नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जब उसकी मां व बहनें बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो बदमाशों ने उनके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पीड़ित नाबालिग किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता ने परिजनों के साथ तिलक नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अशोक मंडलोई, दीपक गोस्वामी, हर्ष और पुनीत सभी निवासी पिपलियाहाना ने उसके भाई जय ठाकुर को पुरानी किसी बात को लेकर घेर लिया और बेवजह गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसके भाई जय ठाकुर ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो दीपक, हर्ष और पुनीत ने उसके साथ हाथ- मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। भाई को पिटता देख पीड़िता, उसकी मां रीना ठाकुर और बहन तुरंत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस पर आरोपी और उग्र हो गए तथा तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता की मां और बहन के साथ भी हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट कर दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें