मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुराने विवाद को लेकर बातचीत के बहाने बुलाया, दो युवकों ने मिलकर की मारपीट

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर दो बदमाशों ने एक युवक और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की…

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर दो बदमाशों ने एक युवक और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डी-सेक्टर राज नगर निवासी नीरज पिता राजेश ठाकुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई धीरज ठाकुर के पास तनिष्क और सचिन का फोन आया था। आरोपियों ने पुराने विवाद पर बैठकर बातचीत करने के बहाने धीरज को पप्पू पान वाले की गली में बुलाया। धीरज के साथ जब नीरज भी मौके पर पहुंचा, तो आरोपी तनिष्क और सचिन जाधव गाली-गलौज करने लगे। जब नीरज ने गाली देने से मना किया, तो दोनों आरोपियों ने धीरज के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर भी आरोपी विवाद करते रहे। एरोड्रम पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सचिन जाधव और तनिष्क कुमावत दोनों निवासी जय भवानी नगर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें