मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुराने पैसों के विवाद में युवक पर नुकीली वस्तु से हमला, केस दर्ज

खजराना थाना क्षेत्र के गोहर नगर में पुराने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो युवकों ने एक शख्स पर हमला कर दिया। घर के बाहर खड़े युवक के…

खजराना थाना क्षेत्र के गोहर नगर में पुराने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो युवकों ने एक शख्स पर हमला कर दिया। घर के बाहर खड़े युवक के साथ आरोपियों ने अकारण गाली-गलौज करते हुए हाथ- मुक्कों और किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया, जिससे पीड़ित की आंख के पास और हाथ पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए परिजनों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी आमीन पिता मुक्तियार खान ने खजराना थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी गोहर नगर के ही रहने वाले आरोपी मोहसिन और समीर वहां पहुंचे। दोनों आरोपी पुराने पैसों के विवाद को लेकर फरियादी के साथ अकारण गालियां देने लगे। जब आमीन ने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही आरोपी मोहसिन ने अपने पास रखी किसी नुकीली वस्तु से आमीन पर हमला कर दिया। हमले में फरियादी के दाहिने हाथ के अंगूठे के पास और बाएं आंख की भौंह के ऊपर गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही खून बहने लगा। शोर-शराबा सुनकर फरियादी के भाई रेहान खान, हासिम और अनस मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर आमीन को बचाया। परिजनों को आता देख आरोपी मोहसिन और समीर जाते-जाते धमकी दे गए कि यदि आइंदा उनकी बात नहीं मानी तो जान से खत्म कर देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें