सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मनी ग्रो लाइफ कंपनी के नाम पर शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा

राखी ऑफर के नाम पर 85 हजार ऐंठे

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर शातिर ठगों ने एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। शातिर जालसाजों ने मनी ग्रो

बनकर फरियादी से संपर्क किया, खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर दस्तावेज लिए और फर्जी प्रॉफिट चार्ट दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर प्रॉड का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी कमलेश पंडित ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि गत 31 जुलाई को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को 'मनी ग्रो लाइफ' कंपनी का कर्मचारी बताया और शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की फर्जी योजना समझाई। इसके बाद आरोपी ने किसी राजीव जैन नामक व्यक्ति से बात कराई, जिसने खुद को कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताया। आरोपियों ने निवेश प्रक्रिया शुरू करने और आईडी बनाने का झांसा देकर कमलेश से पैन कार्ड, बैंक खाता व अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज ले लिए। फरियादी ने 6 अगस्त को अपने दस्तावेज आरोपियों को वॉट्सऐप पर भेजे थे, जिसके बाद 10 हजार रुपये से काम शुरू करने को कहा गया। जालसाजों के कहने पर पीड़ित ने क्यूआर कोड के माध्यम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने शेयर मार्केट का एक फर्जी चार्ट भेजकर 1,015 रुपये का प्रॉफिट दिखाया और यह रकम फरियादी के खाते में ट्रांसफर कर उनका विश्वास जीत लिया। भरोसा कायम होने के बाद आरोपियों ने ब्रोकरेज के नाम पर फिर से 4,100 रुपये जमा करवा लिए। हद तो तब हो गई जब अज्ञात ठगों ने राखी विशेष ऑफर का हवाला देकर 85 हजार रुपये जमा करने पर भारी बोनस देने का लालच दिया। झांसे में आकर फरियादी ने 31 अगस्त को 32,500 रुपये क्यूआर कोड के जरिए आरोपियों के खाते में भेज दिए। पैसे मिलते ही जालसाजों का असली चेहरा सामने आ गया। जब पीड़ित को कोई रिटर्न नहीं मिला और उन्होंने पूछताछ शुरू की, तो आरोपियों ने उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। अन्नपूर्णा पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारकों और बैंक खाताधारकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें