आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने बड़ा आयोजन नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता करने के लिए नेहरू स्टेडियम में किया गया। खुद पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह और सारे वरिष्ठ अधिकारी से लेकर अन्य पुलिसकर्मी तक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी नशे के खिलाफ जागरूकता की मानव श्रृंखला में पहुंचे। पुलिस ने आज छात्रों को लेकर ह्यूमन चेन बनाई, जिससे यह वर्ल्ड रिकार्ड बन गया। मानव श्रृंखला में कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कीम नं. 71 के अलावा भी बड़ी संख्या में स्कूलों ने विद्यार्थियों को भेजा था। विद्यार्थी और अध्यापकों ने ड्रग के दुर्व्यसन से इंदौर को मुक्त कराने का संकल्प भी लिया और सभी ने योगदान देने की बात भी कही। इस आयोजन के पूर्व गुब्बारे भी उड़ाए गए। यहां एक नारा भी सार्थक दिया, जिसमें कहा नशे से दूरी, जीवन से दोस्ती, आइए मिलकर बनाए नशा मुक्त इंदौर का दिया गया। आज पुलिस का सार्थक अभियान चला, जो रिकार्ड भी बना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



