आज सुबह डीसीपी यातायात कार्यालय पलासिया के सामने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम यातायात पुलिस ने शुरू किया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट लगाने वाले और नियम से चलने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया। समाचार लिखे जाने तक वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यह जागरूकता अभियान जारी था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



