शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

पुलिस ने लापता बच्ची को ढूंढा तो छलके परिजनों के आंसू

मां ने बलाइयां लेते हुए गले लगा लिया

बीती रात विजय नगर क्षेत्र में एक मासूम की गुम होने की पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आठ टीमें बनाई और मासूम को ढूंढना शुरू किया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मासूम को ढूंढ निकाला तो परिजनों के आंसू छलक उठे। मां ने बच्ची की बलाइयां ली और उसे गले से लगा लिया।

विजय नगर पुलिस की संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल कल रात को मासूम की तलाश के दौरान नजर आई। 7 वर्षीय बालिका को ढूंढने के लिए पुलिस ने आठ टीमें बनाई और सम्भावित स्थानों सहित गलियां, पार्क, सार्वजनिक बगीचें और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने परिजनों से रिश्तेदारों की जानकारी जुटाई जिसके बाद बालिकाएं के घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले नाना- नानी के घर पर सर्च किया गया। जिसके बाद बच्ची नानी के घर की छत पर बने कमरे में सुरक्षित सोती हुई मिली। सहायक पुलिस आयुक्त पराग सैनी और टीआई चंद्रकांत पटेल ने बच्ची को माता-पिता के सुपुर्द किया तो परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया और मासूम को गले लगा लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें