मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुलिस ने कराई नशे के खिलाफ जन जागरूकता मैराथान दौड़

पुलिस कप्तान सचिन शर्मा ने नशे से दूरी अभियान को लेकर जनजागरूकता मैराथान दौड़ का आयोजन कराया। कई धमाकेदार एक्शन से चर्चित हुए एसपी सचिन शर्मा के इस आयोजन में…

पुलिस कप्तान सचिन शर्मा ने नशे से दूरी अभियान को लेकर जनजागरूकता मैराथान दौड़ का आयोजन कराया। कई धमाकेदार एक्शन से चर्चित हुए एसपी सचिन शर्मा के इस आयोजन में जमकर युवा पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा और पुलिस व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। युवाओं के अलावा आम लोग भी इस अभियान से जुड़े। डीआरपी लाइन से इंदौर नाका तक यह दौड़ नजर आई। उल्लेखनीय है कि जब से एसपी सचिन शर्मा ने कमान संभाली बदमाशों को हौंसले पस्त दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस कप्तान का लक्ष्य नशे से दूरी का बना हुआ है। शर्मा कई नवाचार कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें