पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र भेजा और उन्हें निर्देशित किया कि छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालक, परिचालक का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से उपायुक्त कार्यालय रीगल तिराहा सभाकक्ष में आयोजित होगा। इसके लिए स्कूल के वाहन प्रबंधन को 20 जुलाई सुबह 11 बजे तक निर्धारित प्रारूप में सभी जानकारी के साथ उपस्थित होना होगा। चालक- परिचालकों को दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। साथ में स्कूलों को प्रारूप भी भेजे गए हैं। इसके लिए संकुल को भी जवाबदारी दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



