सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

गरबा आयोजकों के लिए पुलिस ने जारी की गाइड लाइन

मौजूद आयोजकों से नियम-कायदों पर करवाए हस्ताक्षर, सुरक्षा के कड़े निर्देश

आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाणगंगा थाना परिसर में क्षेत्र के मूर्ति स्थापना और गरबा पंडाल आयोजकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजको को एसीपी रुबीना मिजवानी और थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर द्वारा निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजकों को शासन द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए और लगाने, महिला सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने, पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात करने और विद्युत सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा पंडाल के आसपास की पहुंच गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें