सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

साढ़े तीन लाख से भरा बैग पुलिस ने ढूंढा और सौंपा

सराफा चौपाटी पर परिवार सहित खाने आए युवक का बैग गुम हो गया, जिसमें साढ़े 3 लाख रु. रखे हुए थे, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सराफा पुलिस…

साढ़े तीन लाख से भरा बैग पुलिस ने ढूंढा और सौंपा

सराफा चौपाटी पर परिवार सहित

खाने आए युवक का बैग गुम हो गया, जिसमें साढ़े 3 लाख रु. रखे हुए थे, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सराफा पुलिस ने मुस्तैदी और संवेदनशीलता दिखाते हुए खंडवा निवासी व्यक्ति का बैग कुछ ही देर में ढूंढ निकाला और उसे लौटा दिया। पुलिस के अनुसार खंडवा निवासी गोपाल मेघानी की तीन लाख पचास हजार रुपये की राशि सराफा क्षेत्र में कहीं गुम हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही सराफा थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस ने प्रभावी प्रयास और तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुई पूरी राशि का सुराग लगा लिया और उसे सुरक्षित रूप से संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया। सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने बैग की सर्चिंग सराफा में की। इधर, फरियादी न बताया कि वे राजीव गांधी चौराहा के समीप भी गए थे। पुलिस ने वहां सर्चिंग की तो बैग निरा गार्डन के समीप से मिला। अपनी खून-पसीने की मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर खंडवा निवासी गोपाल मेघानी ने इंदौर पुलिस और सराफा थाना टीम की कार्यशैली, मुस्तैदी और मानवीय पहल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9