शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कॉकरोच का पीछा कर रही पुलिस

दिल्ली में आज तिरंगा रैली, पुलिस ने फिर की नाकाबंदी

कॉकरोच का पीछा कर रही पुलिस

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज दिल्ली में तिरंगा रैली निकालने का ऐलान किया है। पुलिस ने इसके लिए सिर्फ 11 लोगों की अनुमति दी है। पुलिस ने तिंरगा रैली को रोकने के लिए कड़ी नाकेबंदी की है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है। सादी वर्दी में पुलिस और एक सफेद स्कॉर्पियो लगातार मेरा पीछा कर रही है। तिरंगा यात्रा से पहले कल रात को संसद मार्ग थाने के बाहर भारछासं कार्यकर्ताओं ने महिला सदस्यों से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर की मांग पर प्रदर्शन किया, जिसमें अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई सदस्यों को हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया।

हमें जीने-खाने दो

आज की तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली के व्यापारियों ने कहा कि बार-बार प्रदर्शन से हमारा धंधा खराब हो रहा है। हमें जीने-खाने दो।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1