अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में यातायात प्रबंधन पुलिस की बैठक ली गई। यातायात के एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं सूबेदार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इंदौर। खजराना स्थित सेंट उमर एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों ने 'स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' इंटर-स्कूल जूडो टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक (1 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य) अपने नाम किए हैं।
टूर्नामेंट में हिबा गोरी ने 23 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जैनब शेख और अली अंसारी ने रजत पदक जीता। जबकि फऱजान अंसारी, आयत पटेल, अहमद मंसूरी और अली लखानीने कांस्य पदक प्राप्त किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



