नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा नाइजीरियाई सैन्य विमान (मिलिट्री प्लेन) दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों की मौत हो गई। उधर ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान उड़ान भरते समय कुछ ही देर में 28 हजार फीट नीचे आ गया और विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।
एयरपोर्ट पर लगी आग
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



