मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पेट पर चाकू से वार कर फोड़ा सिर

युवक पर हमला रास्ते में रोककर पीटा

खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर आरोपियों ने एक युवक को रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर खजराना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तंजीम नगर निवासी फरियादी शेख इमरान पिता शेख हैदर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से गया था, तभी आरोपी रय्यान खान, अबू रेहान, इमरान और उनके अन्य साथी सम्राट नगर स्थित उस्मानी मस्जिद के पास खड़े थे। जैसे ही शेख इमरान वहां से गुजरे, आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि यहां पर क्यों आया है? फरियादी ने जवाब दिया कि वह अपने दोस्त हसनैन से मिलने आया है। इसी बात पर आरोपी आक्रोशित हो गए और गालियां देने लगे। जब शेख इमरान ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी रय्यान ने चाकू से हमला कर दिया, जो सीधा शेख इमरान के पेट पर लगा। वहीं आरोपी इमरान ने पास पड़े पत्थर से हमला कर दिया, जो उनकी दाहिनी तरफ आंख के ऊपर लगा, जिससे खून बहने लगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें