सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राहगीर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित वाईएन रोड पर बीती रात एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर…

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित वाईएन रोड पर बीती रात एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को राहगीरों की मदद से एमवाय अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राकेश पिता घीसालाल कश्यप, निवासी गोमा की फेल के रूप में हुई है। राकेश पेशे से मजदूरी का काम करते थे और उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। शनिवार रात वे वाईएन रोड से पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस आसपास की दुकानों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग लगाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें