खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी पर्व के अनुसार, वह एनएमआईएमएस कॉलेज के सामने कॉफी किंग कैफे पर अपने दोस्तों के साथ कॉफी पी रहा था तभी कार्तिकेय, अर्पित और आयुष वहां आए और त्रषि भादवार के बारे में पूछने लगे। पर्व द्वारा अनभिज्ञता जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और अर्पित जाट ने ईंट से सिर पर व बेसबॉल बैट से पीठ पर वार कर दिया। अन्य आरोपियों ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। गांधी नगर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



