शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा
अपराध

पटाखा फोड़ने वाले बुलेट चालकों पर शिकंजा

50 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

साइलेंसर मॉडिफाई कराकर शहर की सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना प्रभारी अरविंद दांगी के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रणनीतिक पॉइंट लगाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने शुक्रवार को एक ही दिन में करीब 50 से अधिक वाहनों से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए और वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

शुक्रवार को थाना प्रभारी अरविंद दांगी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाए। चेकिंग के दौरान सड़कों पर फर्राटा भर रही ऐसी बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों को रोका गया, जिनमें कंपनी के साइलेंसर हटाकर अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। ये साइलेंसर गाड़ी चलाने के दौरान बंदूक की गोली या पटाखे की तरह तेज धमाके जैसी आवाज उत्पन्न कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों में भय का माहौल बनता था। पुलिस टीम ने मौके पर ही मैकेनिक बुलाकर गाड़ियों से करीब 50 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जब्त किए और वाहन

चालकों के चालान काटे। थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने स्पष्ट किया कि साइलेंसर मॉडिफाई कराना यातायात नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ गंभीर ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मॉडिफाइड साइलेंसर

शिकंजा कसा जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें