मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कटकटपुरा ब्रिज पर पतंग के प्रतिबंधित धागे से राहगीर घायल

नाक, आंख और हाथ में आई चोटें

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र के कटकटपुरा ब्रिज पर प्रतिबंधित पतंग के पक्के धागे की चपेट में आने से एक दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लापरवाही से उड़ाई जा रही पतंग का धागा कटकटपुरा ब्रिज पर आ फंसा, जिससे राहगीर की नाक, आंख और अंगुली कट गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, राधाकृष्ण नगर चितावद निवासी राहुल जमरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 6 बजे वे कटकटपुरा ब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आया पतंग का पक्का धागा उनके चेहरे और हाथ से रगड़ा गया। धागे की धार इतनी तेज थी कि पीड़ित की नाक, बाईं आंख के पास और बाएं हाथ की अंगुली में गहरा कट लग गया, जिससे तेज खून बहने लगा। फरियादी की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात पतंगबाज के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक कृत्य करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें