शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष

भतीजे ने लात-घूंसों के बाद चाचा के सिर पर मारा डंडा

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मच्छीबाजार कड़ावघाट इलाके में पारिवारिक रंजिश को लेकर मारपीट का एक मामला सामने आया है। पुराने विवाद की बात को लेकर एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग चाचा के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई है और खून बहने लगा। चीख- पुकार सुनकर पीड़ित के बेटे ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार, पीड़ित लक्ष्मीनारायण पिता दशरथ सूर्यवंशी (60) निवासी मच्छीबाजार कड़ावघाट ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके बड़े भाई हनुमान का लड़का यश सूर्यवंशी वहां आ धमका। आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर आते ही जोर-जोर से गालियां देने लगा। जब फरियादी ने उसे अपशब्द कहने से मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी यश ने पास में ही पड़ा एक लकड़ी का डंडा उठाकर अपने चाचा लक्ष्मीनारायण के सिर पर माथे की तरफ दाहिनी ओर दे मारा, जिससे सिर में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। घटना को देखकर फरियादी का बेटा सिल्की तुरंत दौड़ा और बीच-बचाव कर अपने पिता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मौके से भागते समय आरोपी यश धमकी दे गया कि आज तो बच गया, आइंदा उलझने की कोशिश की तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी यश सूर्यवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें