सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पˆनी की हˆयाकर ब‘चों को तालाब में फेंका, बेटी की मौत

> 10 साल के बेटे ने डूबकर मरने का नाटक कर बचाई जान > पत्नी पर चरित्र शंका में दिया ड्रायवर पति ने घटना को अंजाम > एसडीआरएफ की टीम ने रात 3 बजे तालाब से निकाला बच्ची का शव

शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में देर रात दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेशे से ड्रायवर ने अपनी पत्नी की चरित्र शंका में पहला गला घोंटकर हत्या की और फिर चाकू से वार किया। इसके बाद 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को हिंगोनिया तालाब में ले जाकर फेंक दिया। तालाब में डूबने से बेटी की मौत हो गई जबकि बेटे ने सूझबूझ दिखाई और मरने का नाटक किया और फिर अपनी जान बचा ली, जिसके बाद वह गांव पहुंचा और एफआरवी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पहले आरोपी पति सुनील को हिरासत में लिया जिसके बाद उसकी पत्नी अनिता का शव बरामद किया और फिर तालाब में रेस्क्यू कर बेटी माही का शव रात 3 बजे बाहर निकाला। बेटे अजय को जब सुनील ने तालाब में जिंदा फेंका तो उसने मरने का नाटक किया और फिर मौका पाते ही जैसे-तैसे बाहर निकला और पुलिस एवं ग्रामीणों को घटना की सूचना दी जिसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसर मौैके पर पहुंचे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें