सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पलाश परिसर में हुई चोरी का खुलासा 100से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दो आरोपियों को दबोचा

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर स्थित एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने…

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर स्थित एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल और बदमाशों के भागने के रास्ते पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है।

गत 4 अगस्त को पलाश परिसर राऊ स्थित एक फ्लैट से अज्ञात बदमाशों ने सोने- चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी। पीड़ित की शिकायत पर राऊ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके के 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और जिला खंडवा के ग्राम जलवा बुजुर्ग से रंजीत पवार तथा इंदौर से उसके साथी धर्मेंद्र पांचाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का नेकलेस, सोने-चांदी के अन्य जेवरात और नकदी सहित कुल 3 लाख 20 हजार रुपये का मश्रूका बरामद किया है। राऊ थाना पुलिस आरोपियों को

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

हिरासत में लेकर इंदौर शहर में हुई अन्य चोरी व नकबजनी की वारदातों के संबंध में भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें