मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने चाकू से किया हमला

चंद्रावतीगंज में उधारी मांगने पर चबा डाला अंगूठा

ग्रामीण थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद और उधारी के रुपयों को लेकर हिंसा के दो अलग- अलग मामले सामने आए हैं। बेटमा थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन अपने नाम करवाने की बात पर एक छोटे भाई ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर चंद्रावतीगंज इलाके में उधारी के रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उसका अंगूठा दांतों से काट लिया। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहला मामला बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगपुरा से सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित शंकर पिता गंगा गिरी (70) ने अपने भाई लक्ष्मण गिरी से पैतृक जमीन अपने नाम पर हस्तांतरित कराने को लेकर बातचीत की। इस बात से नाराज होकर आरोपी लक्ष्मण गाली-गलौज पर उतारू हो गया। जब बुजुर्ग शंकर ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने धारदार चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। हमले में शंकर के दाहिने हाथ पर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। वारदात के बाद आरोपी जाते-जाते धमकी दे गया कि आइंदा जमीन को लेकर बात की तो जान से खत्म कर दूंगा। पीड़ित की रिपोर्ट पीड़ित को दोबारा रुपये मांगने पर जान से पर बेटमा पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण गिरी के मारने की धमकी भी दी। खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदापंथ में घटित हुई। फरियादी गोपाल पिता रामाजी दायमा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पदमसिंह दरबार के खेत पर आरोपी भरत पिता तेजू से अपने उधारी के रुपये मांगने गया था। रुपये देने से साफ इनकार करते हुए आरोपी भरत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गोपाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और तैश में आकर पीड़ित के हाथ के अंगूठे को अपने दांतों से जोर से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने

उठाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हो गए। बदमाश अलमारी में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 1.50 लाख रुपये का सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। हातोद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें