मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पहली मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

राऊ थाना क्षेत्र के बिजलपुर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा युवक काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से पहली मंजिल से नीचे आ गिरा। हादसे में गंभीर…

राऊ थाना क्षेत्र के बिजलपुर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा युवक काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से पहली मंजिल से नीचे आ गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हसनजी नगर निवासी रामभरोसे पिता त्रिलोकनाथ (40)के रूप में हुई है। रामभरोसे पेशे से मजदूरी का काम करता था और बीते दिन बिजलपुर में काम पर गया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पहली मंजिल से सीधे नीचे फर्श पर आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और राहगिरों ने तुरंत घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें