मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पहले गाड़ी चुराई फिर दान पेटी, श्रद्धालुओं ने दबोच लिया

कल दोपहर करीब 1.30 बजे मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बिजासन रोड स्थित पिलियाखाल पर शिव इंटरप्राइजेस जेके टायर दुकान के बाहर प्रतीक ओमप्रकाश सोमानी ने अपनी एक्टिवा एमपी 09 झेडक्यू…

कल दोपहर करीब 1.30 बजे मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बिजासन रोड स्थित पिलियाखाल पर शिव इंटरप्राइजेस जेके टायर दुकान के बाहर प्रतीक ओमप्रकाश सोमानी ने अपनी एक्टिवा एमपी 09 झेडक्यू 8842 खड़ी ही की थी और चाबी निकालना भूल गए और मुश्किल से 7-8 मिनट में एक नकाबपोश ने यह गाड़ी चुरा ली उसके बाद प्रतीक और पिता ओमप्रकाश ने गाड़ी को चारों ओर ढूंढा तो नहीं मिली, वीडियो फुटेज में नकाबपोश गाड़ी ले जाते दिख रहा था। पुलिस मल्हारगंज को इसकी जानकारी दी गई, जिसे रजिस्टर में नोट किया गया। इसी नकाबपोश ने इस फुलटैंक पेट्रोल वाली एक्टिवा कोे रात तक चोरी के लिए इधर से उधर घुमाया और रात 11 बजे के करीब तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सेज यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित टपाल घाटी मंदिर से दान पेटी चुराई। यहां श्रद्धालुओं ने दान पेटी चुराते देखा और इसे पकड़ भी लिया और पुलिस के हवाले किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोर देपालपुर का किसान पुत्र होकर स्कीम नं. 71 स्थित कॉलेज का छात्र है। अब पुलिस चोरी में पकड़ाए इस युवक से और भी चोरी की पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी पिता को भी दी गई वे भी परेशान है कि पुत्र ने यह कौन-सी हरकत कर दी। क्योंकि पिता ने पढ़ने के लिए इसे इंदौर भेजा हुआ था।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें