शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

ओवरटेक के विवाद में मारपीट, कार सवार बदमाशों ने दोस्तों को डंडे से पीटा

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कार सही से चलाने की बात कहने पर कार सवार बदमाशों ने दो दोस्तों के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से जमकर मारपीट की। हमला…

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कार सही से चलाने की बात कहने पर कार सवार बदमाशों ने दो दोस्तों के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से जमकर मारपीट की। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कमल पिता घनश्याम दास अमलानी निवासी शिवमपुरी कॉलोनी ने भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कमल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त सागर बजाज के साथ जा रहा था, तभी राजीव गांधी चौराहा पर पीछे से आए एक कार चालक ने उसकी गाड़ी को खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। इस पर फरियादी ने कार चालक से सही ढंग से वाहन चलाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर कार सवार अज्ञात बदमाश गाली- गलौज करने लगे। जब कमल और उसके दोस्त ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी व उसके साथी कार से उतरे और डंडे से उन पर हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा किए गए इस हमले में कमल के दाहिने हाथ में चोट आई है, वहीं उसके दोस्त सागर के सिर, हाथ और आंख के पास गंभीर चोटें पहुंची हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें