मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ओटले पर सो रहे युवक को डंडों से पीटा

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक के साथ अकारण मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दुकान के बाहर ओटले पर…

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक के साथ अकारण मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दुकान के बाहर ओटले पर सो रहे युवक को दो अज्ञात बदमाशों ने उठाकर गाली-गलौज की और मना करने पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, फरियादी जितेंद्र सिसौदिया ने शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद संगम नगर स्थित एक दुकान के ओटले पर जाकर सो गया था। देर रात दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन उठाकर गालियां देने लगे। बदमाशों ने कहा कि यहां क्यों सो रहा है, चल निकल यहां से, हम यहां सोएंगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने अपने पास रखे डंडे से सीधे उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे आंख के पास गहरी चोट लग गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तीन-चार डंडे और बरसा दिए। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास हलचल हुई, तो दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने उसे धमकी दी कि आइंदा यहां पड़ा दिखा तो जान से खत्म कर देंगे।

एक रहवासी पहुंचा तो बदमाश वहां से निकल ने जब अपने गए थे। बेटे ने पिता को फोन कर घर के कैमरे कहा कि बदमाश निकल गए है खंगाले तो और उसने उनका पीछा नहीं किया। दो युवक इसके बाद जब पिता अपने आफिस पास के से घर लौट रहे थे तब स्टार मकान में चौराहा के समीप दोनों युवक उन्हें

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें