शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

अधेड़ की मौत का खुला रहस्य, हादसा नहीं निकली गैर इरादतन हत्या

पीएम रिपोर्ट और डॉक्टरों की राय से खुला राज, शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर केस दर्ज

इंदौर। छोटी गवालटोली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर पैदल चलते समय अचानक गिरकर हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच में जिसे महज एक हादसा या सामान्य मौत माना जा रहा था, वह अब गैर इरादतन हत्या का मामला साबित हुआ है। मृतक के शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों की राय के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध कायम कर लिया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त इलियास पिता अब्दुल रजाक (48), निवासी खुड़ैल के रूप में हुई है। इलियास बीमारी के सिलसिले में अस्पताल में इलाज कराने इंदौर आया हुआ था। अस्पताल से छुट्टी के बाद वह पैदल ही लौट रहा था, तभी शास्त्री ब्रिज पर अचानक सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती तौर पर इसे सड़क पर गिरने से हुई सामान्य मौत समझा जा रहा था, लेकिन शव के पंचनामे के दौरान शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के संदिग्ध निशान दिखाई दिए। संदेह गहराने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और डॉक्टरों से द्वितीय मत मांगा। चिकित्सीय रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि शरीर पर आई आंतरिक चोटों के प्रभाव से मृतक को सांस लेने में तीक्र कठिनाई हुई थी, जिसके कारण वह असंतुलित होकर ब्रिज पर गिर गया और उसकी जान चली गई। चोटों की प्रकृति और डॉक्टरों की स्पष्ट राय के आधार पर पुलिस ने माना कि इलियास के साथ किसी ने गंभीर मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि अस्पताल से निकलने के बाद इलियास के साथ किसने और क्यों मारपीट की। पुलिस शास्त्री ब्रिज व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि मृतक के अंतिम मूवमेंट और संदेही की पहचान की जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें