इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन साइबर ठगों द्वारा एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 1 लाख 78 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब उसके मोबाइल पर बैंक से राशि कटने के मैसेज प्राप्त हुए। सांवेर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन प्रॉड की यह वारदात ग्राम कजलाना निवासी फरियादी अनिल पिता चिंतामण चौधरी के साथ 17 और 18 जुलाई के बीच हुई। पीड़ित अनिल ने सांवेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के अज्ञात आरोपी ने साइबर प्रॉड को अंजाम देते हुए कुल 1.78 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित के मोबाइल पर रुपये कटने के मैसेज आए, तब जाकर उन्हें इस बड़ी धोखाधड़ी का पता चला। सांवेर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित बैंक खातों की जानकारी तथा मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश में जुट गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



