मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर साइबर ठगी

इंदौर। महू थाना क्षेत्र के विंध्य विहार कॉलोनी में एक युवती के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को नामचीन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एजेआईओ…

इंदौर। महू थाना क्षेत्र के विंध्य विहार कॉलोनी में एक युवती के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को नामचीन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एजेआईओ का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर युवती को झांसे में लिया। आरोपी ने ऑर्डर में समस्या का हवाला देते हुए गोपनीय जानकारी हासिल की और लिंक भेजकर खाते से 98 हजार 644 रुपये की चपत लगा दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विंध्य विहार कॉलोनी महू निवासी पीड़िता रूबी उपेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी अंशिका उनके बैंक खाते और यूपीआई का इस्तेमाल करती है। बीते 31 जुलाई को अंशिका के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को अजीयो शॉपिंग कंपनी का कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बताया और कहा कि उसके द्वारा किए गए एक ऑर्डर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है। शातिर ठग ने अपनी मीठी बातों में फंसाकर युवती से बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद आरोपी ने युवती के मोबाइल पर एक लिंक भेजी और जैसे ही ओटीपी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें